वन्यजीव संरक्षण के लिए मनीष सक्सेना सम्मानित

0
46
Manish Saxena honored for wildlife conservation.
Manish Saxena honored for wildlife conservation.

जयपुर। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ल्ड संगठन के निदेशक मनीष सक्सेना को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के राज्यस्तरीय समापन समारोह में सम्मानित किया गया। वन विभाग की ओर से अरण्य भवन सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) पवन कुमार उपाध्याय, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद और उपवन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. आशीष व्यास ने सक्सेना को सम्मानित किया।

सक्सेना पिछले 26 वर्षों से राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण और पशु अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए राजस्थान सरकार उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है। उन्हें वन विभाग का मानद वन्यजीव प्रतिपालक नियुक्त करने के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में गठित पशु क्रूरता निवारण समितियों का सदस्य भी मनोनीत किया गया है।

वर्तमान में वे भारत सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड के राजस्थान प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा वे वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और पशुओं पर परीक्षण के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के प्रयोजनार्थ समिति (सीसीएसईए) को भी सेवाएं दे रहे हैं।

समारोह में सक्सेना के नेतृत्व में संचालित ‘पैंथरा पेरेडस कॉल फॉर कंजर्वेशन’ परियोजना के तहत ‘सह-अस्तित्व के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण’ विषय पर राज्यस्तरीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसके तहत राजस्थान के विद्यालयों में विद्यार्थियों से हस्ताक्षर करवाकर तेंदुए के संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here