पंद्रह वर्षीय नाबालिग लड़की ने किया आत्महत्या का प्रयास

0
412

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में पडौसी की गंदी हरकत से परेशान नाबालिग लड़की के फिनायल पीकर आत्महया करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है और बातचीत बंद करने पर जान से मारने के लिए धमकाया। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता की मां ने थाने मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी ईश्वर चन्द्र ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पन्द्रह वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने गंदी हरकतें की। आरोप है कि लड़के के पड़ोसी होने के कारण नाबालिग बेटी से बातचीत होती रहती थी। जून-2024 में आरोपी लड़के ने नाबालिग बेटी से दोस्ती कर ली। दोस्ती के नाम पर नाबालिग बेटी के साथ गंदी हरकतें करता था।

उसके बाद नवम्बर-2024 में आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। नाबालिग बेटी को धमकाया- कि कहीं जाकर मर जा। उससे आहत होकर नाबालिग बेटी ने घर पर फिनाइल पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद नाबालिग पीड़ित को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपित पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here