जयपुर। अयोध्या धाम में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर और उन्हे मंदिर में विराजमान करने के उपलक्ष्य पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के करणी विहार मंडल के कई वार्डो में शानदार विशाल भगवा वाहन रैली शांति और सद्भाव से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। भगवा वाहन रैली का आयोजन धावास स्थित सरकारी स्कूल से किया गया। जो एकता नगर,जगदम्बा नगर, कुम्हार की होटल,रजनी विहार होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहां पर भगवा वाहन रैली का समापन हुआ।
समाजसेवी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या में एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन भगवान श्री रामलला को मंदिर में विराजमान किया गया था। इस शुभ अवसर पर भगवा वाहन रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष पूर्व RPS अनिल गोठवाल, विहिप जयपुर प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख संजय शर्मा, करणी विहार मंडल भाजपा अध्यक्ष कालू राम शर्मा, स्थानीय पार्षद मदन लाल शर्मा, वार्ड 56 पार्षद राधेश्याम बोहरा, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा, अमरचंद कुमावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले स्थानीय युवा विजय सनातनी ने बताया कि मोहित कुमावत व उनकी टीम के नेतृत्व में सामाजिक जनजागरण की भावना से ये कार्यक्रम सफल रहा।