सीकर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चतुर्थ चरण के मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
इस दौरान लक्ष्मणगढ़, बलारां, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी एवं नेछवा पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 431 मतदान केंद्रों के लिए 584 कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं 1168 बैलेट यूनिट (बीयू) मशीनों का आवंटन किया गया।
रेंडमाइजेशन के तहत बलारां पंचायत समिति के 73 मतदान केंद्रों के लिए 99 कंट्रोल यूनिट एवं 198 बैलेट यूनिट, फतेहपुर के 96 मतदान केंद्रों के लिए 130 कंट्रोल यूनिट एवं 260 बैलेट यूनिट, लक्ष्मणगढ़ के 99 मतदान केंद्रों के लिए 134 कंट्रोल यूनिट एवं 268 बैलेट यूनिट, नेछवा के 84 मतदान केंद्रों के लिए 114 कंट्रोल यूनिट एवं 228 बैलेट यूनिट तथा रामगढ़ शेखावाटी के 79 मतदान केंद्रों के लिए 107 कंट्रोल यूनिट एवं 214 बैलेट यूनिट मशीनें आवंटित की गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम का रेंडमाइजेशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न करवाया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी से महावीर प्रसाद सैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से भंवरलाल दानोदिया, आम आदमी पार्टी से शिवनाथ सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
















