श्री कनक बिहारी खालसा सेक्टर 18 श्री राम कथा का समापन

0
330

जयपुर। मंदिर श्री गीता गायत्री पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में प्रयागराज पूर्ण महाकुंभ श्री कनक बिहारी खालसा सेक्टर 18 मुक्ति मार्ग भव्य दिव्य श्री राम कथा का समापन धूमधाम से हुआ। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया व्यास पीठ से पाताल पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज ने सभी को राम जी का जीवन जीने की सीख दी और सबसे कहा की राम के जीवन को अपने चरित्र में उतरे प्रभु राम से अपना संबंध बना प्रभु राम को भाई बना पिता बना । लेकिन आपका राम से संबंध होगा तो प्रभु श्री राम की महिमा इतनी बड़ी है कि राम से बड़ा राम का नाम राम जी आपके सभी लोगों के पाप का उद्धार कर दैहिक दैविक भौतिक जीवन रूपी कासट से आपका जीवन सुख में बनाएंगे ।

जितने सरल प्रभु श्री राम हैं आप सब भी सरल व्यवहार रखें कनक बिहारी मंदिर महंत सियाराम दास महाराज ने सभी को आशीर्वचन दिया। त्रिवेणी धाम सरकार पंचमुखी हनुमान मंदिर रामराज दास महाराज अयोध्या बड़ी छावनी से मदन मोहन महाराज विख्यात कथा प्रवक्ता आचार्य राजेश्वर , संतोष दास रामकुमार विष्णु प्रताप सहित अनेक संत महंत उपस्थित रहे। कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here