प्रेम प्रसंग के चलते दम्पती की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

0
229

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार को एक दम्पती की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस महिला के साथ काम करने वाले युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पुलिस ने शवों को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस को शिकारपुरा रोड पर गोली मार कर दम्पती की हत्या की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को दिनदहाड़े जोतड़ावाला शिकारपुरा रोड निवासी 30 वर्षीय राजाराम और 26 वर्षीय आशा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी मोनू उपाध्याय की तलाश में पुलिस टीम यूपी के लिए के लिए रवाना हो गई है। आरोपी आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भाई काम से लौटा तो पता चला घटना का

पति-पत्नी दोनों ही सांगानेर रीको एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। घर में राजाराम के भाई-बहन भी रहते हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे आशा की फैक्ट्री में काम करने वाला मोनू बातचीत के लिए उनके घर आया था। इस दौरान घर पर आशा और राजाराम के साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। राजाराम ने बहन को मोनू से कोई बातचीत करने की कहकर बाहर जाने को कहा। बहन किसी परिचित से मिलने उनके घर चली गई।

दोपहर करीब 1 बजे छोटा भाई लंच में फैक्ट्री से घर आया था। घर के अंदर भाई-भाभी के सिर के पास से खून निकलते देखा। चेहरे पर चोट के निशान थे। उसने तुरंत चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से बेसुध हालत में भाई-भाभी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी मृतका के साथ फैक्ट्री में करता था काम

आरोपी मोनू उपाध्याय मृतका आशा के साथ सीतापुरा में एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग मानकर काम कर रही है। आरोपी ने राजाराम के कनपटी और आशा के चेहरे पर गोली मारी है। राजाराम भी मजूदरी ही करता है। घटना की सूचना पर डीसीपी साउथ दिगंत आनंद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम से दोपहर करीब 2:30 बजे सांगानेर सदर पुलिस को सूचना मिली। महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचने पर पुलिस को डॉक्टर्स ने गन शूट होना बताया। दंपती की कनपटी के पास गोली मारी गई थी।

पुलिस को प्रथमदृष्टया जांच में मोनू नाम के परिचित के बातचीत करने घर आने का पता चला। मोनू ने ही कहासुनी होने पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस को वारदात स्थल पर एक खाली कारतूस भी मिला है। पुलिस हत्या कर भागे आरोपी परिचित की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here