मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले छह तस्कर गिरफ्तार

0
132
Six drug smugglers arrested
Six drug smugglers arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत महेश नगर,रामनगरिया,दौलतपुरा,चौमू,भांकरोटा और करधनी थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए छह प्रकरण दर्ज कर चार महिलाओं सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है और साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम, गांजा 227 ग्राम एवं बिक्री की राशि 23 हजार रुपये सहित एक चौपहिया वाहन भी बरामद किया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी महेश नगर,रामनगरिया,दौलतपुरा,चौमू,भांकरोटा और करधनी थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले मोहन सैनी निवासी करधनी,सुनीता सांसी निवासी रामनगरिया,ममता सांसी निवासी दौलतपुरा जयपुर,पवन कुमार निवासी यूपी हाल महेश नगर जयपुर, राजकुमारी सांसी निवासी टोंक हाल चौमू और मंजू देवी निवासी मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया है और साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम, गांजा 227 ग्राम एवं बिक्री की राशि 23 हजार रुपये सहित एक चौपहिया वाहन वाहन जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here