जयपुर। महेश नगर इलाके में दोस्ती कर नाबालिग लड़की को कैफे में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडिता के विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट की। इस संबंध में थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मामला जर्द करवाया।
पुलिस ने बताया कि बजाज नगर की रहने वाली 17 वर्षीय की लड़की ने मामला दर्ज करवाया है कि पिछले कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने के बहाने कैफे में बुलाकर बातचीत करने लगा। आरोप है कि कैफे में मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट कर दुष्कर्म किया।
इसके बाद दबाव बनाकर मिलने बुलाकर देहशोषण करने लगा। नाबालिग पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर गाली-गलौच की। परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और फिर परिजनों के साथ थाने पहुंच कर आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।




















