उल्लेखनीय कार्य करने वाली इक्कीस महिलाएं होंगी सम्मानित

0
372
Twenty-one women who have done remarkable work will be honored
Twenty-one women who have done remarkable work will be honored

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओरियन ग्रीन्स जयपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय छठे राष्ट्रीय कला महोत्सव पंचतत्व में महिला सशक्तिकरण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगी। वहीं मशहूर फिल्म व टीवी अभिनेत्री अमिता नांगिया बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, श्रुति परफॉर्मेंस ट्रूप व राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) के सहयोग से 8 मार्च को आरआईसी के ऑडी 2 में समारोह होगा।

ओरियन ग्रीन्स की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता उपाध्याय ने बताया कि आंत्रप्रेन्योरशिप, शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति, कला व साहित्य समेत अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। इनमें संस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ भाजपा, राजस्थान की सह संयोजिका शालिनी शर्मा, श्री महाराजा विनायक कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम शर्मा, शांति विद्या निकेतन की डायरेक्टर प्रभा शर्मा, महात्मा गांधी विशिष्ट विद्यालय सी-स्कीम की प्रधानाचार्य डॉ. कविता गर्ग, विंग्स टू फ्लाई स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू शर्मा समेत अन्य महिलाओं के नाम शामिल है।

इसी के साथ शाम 7 बजे श्रुति परफॉर्मेंस ट्रूप, शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल द्वारा ‘प्रकृति के रंग’ नामक नृत्य प्रस्तुति होगी। प्रस्तुति की अवधारणा प्रो. डॉ. सोमनाथ सिन्हा ने तैयार की है जबकि कोरियोग्राफी प्रो. डॉ. श्रुति बंदोपाध्याय ने की है। वहीं बिंदु डावर सलूजा के क्यूरेशन में प्रदर्शनी आयोजित होगी। नीता उपाध्याय ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा वहीं महिला कलाकारों को मंच मिलेगा। इधर समारोह के दूसरे दिन 9 मार्च को शाम 7 बजे विलास जानवे के निर्देशन में मूकाभिनय के नवरस और वहीं शाम 7.30 बजे रेखा ठाकर के निर्देशन में ऋत गाथा बैले की प्रस्तुति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here