बाइकर्स गैंग महिला-पुरुष को टारगेट कर छीन ले गए मोबाइल-नगदी

0
234
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। शहर में सक्रिय बाइक्स गैंग आमजन का सुख चैन छीन रही है। बाइक्स गैंग ने एक व्यक्ति और महिला को टारगेट कर उससे मोबाइल व नकदी छीन लिया। कुसुम विहार जगतपुरा निवासी राहुल कुमार ने रामनगरिया थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह कॉलेज से हॉस्टल जा रहा था। हॉस्पिटल के नजदीक पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए।

इस अप्रत्याशित घटना में पीडित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटना 18 मार्च की शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। इस पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्जकरवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में बद्रीनाथ कॉलोनी निवासी आरती देवी ने शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर जा रही थी। यादव ज्यूस चौराहे पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल व रुपए छीनकर ले गए। हालांकि महिला ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रही। पकड़ने के प्रयास में महिला गिरकर घायल होते-होते बची।

घटना 18 मार्च की रात करीब पौने दस बजे की है। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here