गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाश गिरफ्तार

0
155
The miscreants who created panic by vandalising vehicles and assaulting people have been arrested.
The miscreants who created panic by vandalising vehicles and assaulting people have been arrested.

जयपुर। महेश नगर में जन्मदिन मनाने के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दो बदमाशों की घटनास्थल के पास परेड निकाली गई। पुलिस मामले में पहले भी कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि महेश नगर ने कार्रवाई करते हुए जन्मदिन मनाने के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वालेरवि कुमार शर्मा उर्फ रवि पंडित (25) निवासी मानसरोवर जयपुर और मुकेश चौधरी उर्फ मुकेश सामौता (31) निवासी हीरापुरा करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में प्रमोद मण्डार ने मामला दर्ज करवाया था कि रवि शर्मा, मुकेश सामोता ने मारपीट कर गाड़ियों के शीशे तोड़कर पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी दी थी। इस पर महेश नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये बदमाशों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के सूचनाएं एकत्रित की। इस पर पुलिस ने बदमाशों के घर पर दबिश दी। परिवारजन एवं नजदीकियों से पूछताछ की गई। तकनीकी आधार पर बदमाशों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की दोनों बदमाश साहवा जिला चूरू में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए हैं। इस पर दोनों बदमाशों को कोर्ट आदेश पर जेल से रिमांड पर लिया गया।

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की तरफ फरारी काट रहे थे। आरोपी रवि शर्मा और मुकेश चौधरी की गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों की घटना स्थल के आसपास परेड कराई गई। इससे बदमाशों को सबक मिल सके की वारदात करने के बाद वह बच नहीं सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here