गोविंद देवजी मंदिर में हवन के साथ श्रद्धालु मना सकेंगे जन्मदिन-विवाह दिवस संस्कार

0
265

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिर में हर रविवार को भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार हवन के साथ मनाने की मुहीम शुरू की गई है। रविवार को इसका श्रीगणेश होगा। संस्कार महोत्सव के रूप में यह आयोजन हर रविवार को होगा। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ होगा।

जन्मदिन-विवाह दिवस संस्कार गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ और संस्कार निशुल्क है। इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। किसी भी सामान लाने की आवश्यक्ता नहीं है। इसके लिए लोगों को नौ बजे से पूर्व मोबाइल नंबर 9828019916 पर निशुल्क पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जन्मदिन पर श्रद्धालु पंच तत्व का पूजन करेंगे।

सभी लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी प्रकार विवाह दिवस संस्कार भी मनाया जाएगा। दोनों संस्कारों का आध्यात्मिक महत्व महत्व बताते हुए भावी जीवन के लिए नए संकल्प कराए जाएंगे। दोनों संस्कारों में केक काटना, मोमबती बुझाना सहित अन्य कोई भी गतिविधि नहीं की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here