एमसीए-एमबीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘उड़ान 2026’ आयोजित

0
43
'Udaan 2026' organized for newly admitted MCA-MBA students.
'Udaan 2026' organized for newly admitted MCA-MBA students.

जयपुर। महार्षि अरविंद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, अंबाबाड़ी में नवप्रवेशित एमसीए और एमबीए विद्यार्थियों के लिए ‘उड़ान 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ, जिसमें एआई एवं डेटा साइंटिस्ट विशेषज्ञ सत्यम मिश्रा ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया और कहा कि विभिन्न उद्योगों में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और इन क्षेत्रों में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं।

वहीं निदेशक डॉ. भारत पाराशर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बदलती तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है, जबकि जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मयंक शर्मा ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और सर्वांगीण विकास के प्रयासों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here