शनिधाम मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

0
66

जयपुर। छोटी काशी के जनता स्टोर बापूनगर स्थित श्री सिद्ध पीठ शनिधाम नवग्रह मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी के अवसर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिदेव का दिव्य महा तैलाभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें नवीन पोशाक धारण कराकर भव्य श्रृंगार किया गया।

मंदिर में भगवान की फूलों से सुसज्जित आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महोत्सव के दौरान शनिदेव को अन्नकूट प्रसादी का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर परिसर में सामूहिक अन्नकूट पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया।

भजन संध्या में स्थानीय भजन गायकों ने शनि महाराज का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here