श्री खोले के हनुमान मंदिर में 66वां विशाल अन्नकूट महोत्सव 29 नवंबर को

0
8

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर (रविवार) को 66वें विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के संस्थापक ब्रह्मलीन संत राधेलाल चौबे महाराज की प्रेरणा से आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

महोत्सव की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रांगण में श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में समिति अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, महामंत्री बृजमोहन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में करीब 450 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी को आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महामंत्री बृजमोहन शर्मा के अनुसार 25 नवंबर को भट्टी पूजन के साथ भगवान के छप्पन भोग की प्रसादी तैयार करने का क्रम शुरू होगा। महोत्सव के दिन 29 नवंबर को सुबह 11:30 बजे श्री हनुमान जी महाराज की महाआरती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से अन्नकूट पंगत प्रसादी का शुभारंभ किया जाएगा, जो रात 10 बजे तक लगातार चलेगी।

विशाल स्तर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति की ओर से दर्शन, प्रसादी वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here