पांच दिव्यांग बंधेंगे परिणय सूत्र में, सामूहिक विवाह आज

0
298
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​

जयपुर। आदर्श नगर गीता भवन और खालसा हैरिटेज कॉम्पलेक्स में निशुल्क वेब पोर्टल दिव्यांग हम सफर डॉट कॉम तथा एंड्रॉयड ऐप दिव्यांग हमसफर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पांच दिव्यांगों जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। जिसमें पांच दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपना नव विवाहित जीवन की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है दिव्यांगों के वैवाहिक परिचय के लिए ये देश की एक मात्र निशुल्क वेब पोर्टल है।

फेरों के बाद होगा आशीर्वाद समारोह का आयोजन

दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक नरेंद्र लखी ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन राजस्थान में पहली बार किया जा रहा है। जिसमें पांचों दूल्हा और दुल्हन दिव्यांग है। यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है। युगलों से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया गया है। सामूहिक विवाह की शुरुआत रविवार को प्रात 7 बजे से स्वागत और अन्य रस्मों से होंगी। जिसमें भगवान भुवन भास्कर और अग्नि देव को साक्षी मान कर प्रात 10 बजे विद्वान पंडितों के सानिध्य में सभी युगलों के फेरे कराए जाएंगे। जिसके पश्चात दोपहर साढे़ 12 बजे से 2 बजे तक आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा।

सभी युगलों को 125 से अधिक दिए जाएंगे उपहार

संस्था के चेयरमैन हरगुण दास नेभनानी ने बताया कि सभी युगलों को 125 से अधिक उपहार भेंट किए जाएंगे। जिसमें स्वर्ण मंगलसूत्र,नाक की लोंग,चांदी की अंगूठी,फ्रिज,कलर टीवी, वाशिंग मशीन,मोबाइल फोन,अलमारी,ड्रेसिंग टेबल,गैस चूल्हा,मिक्सी,सीलिंग फैन,कपड़े सहित कई घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल है। ये सभी वस्तुएं समाजबंधुओं और भामाशाहों ने उपलब्ध कराई है।

रिंग सेरेमनी मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए थे शामिल

पांचों दिव्यांग जोड़ों की रिंग सेरेमनी पिछले शनिवार को आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकथ की थी और सभी को पांचों दिव्यांग जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। रिंग सेरेमनी में निदेशक के के खिलनानी ,निर्मल मूंदड़ा ,महेश रिझवानी,बाबूलाल मीणा,जयकिशन पठानी,सुंदर टोरानी,लक्ष्मण पुरुस्वानी,जेठानंद नंदवानी,राजकुमार जैनानी और तुलसी संगतानी सहित कई समाज बंधु सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here