खाखले की आड़ में पकड़ा एक करोड़ का मादक पदार्थ डोडाचूरा

0
361

जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोटा नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में गेहूं के भूसे (खाखला) की आड़ मे अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते हुए एक आरोपी बनवारी लाल यादव निवासी श्रीमाधोपुर जिला सीकर को गिरफ्तार कर प्लास्टिक के 29 कट्टों में भरा 698.190 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक है। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस की ओर से मैनाल मे कोटा नेशनल हाईवे 27 पर स्थित हाईवे पार्किग पर पहुंच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप जिसमें गेहूं का भूसा (खाखला) भरा था, जो लाडपुरा से मैनाल की तरफ आ रहा था। जिसको रूकवाने का ईशारा किया तो उसमें सवार चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम घेरा देकर पकड़ा और पिकअप में भरे खाखला को खाली करवाकर चैक किया गया तो कुल 29 कट्टो मे अधकूचला व पीसा हुआ डोडाचूरा मिला। जिसका कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलो 190 ग्राम था। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व पिकअप जब्त कर आरोपी चालक बनवारी लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here