एसडीआरएफ ने राज्य के आठ स्थानों पर हवाई हमले और आपदा के मध्यनजर मॉक-ड्रील-जन-जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित

0
328

जयपुर। एसडीआरएफ राजस्थान ने प्रदेश के आठ स्थानों पर हवाई हमले और आपदा के मध्यनजर मॉक-ड्रिल-जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए है। कमांडेंट एसडीआरएफ राजस्थान, जयपुर राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिसाद बल, राजस्थान की रेस्क्यू टीमों द्वारा निरन्तर राज्य के महत्वपूर्ण, सार्वजनिक, राजकीय स्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, तीर्थस्थलों, उद्यानों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों, अस्पतालों इत्यादि स्थानों पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मॉक-ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को किसी भी आपदा या हवाई-हमलों की स्थिति में तैयार रहने एवं उपयोग में ली जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

मॉक-ड्रिल में हवाई हमले के दौरान रेस्क्यू टीमों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही क्षतिग्रस्त भवनों को सुरक्षित करना, घायलों को क्षतिग्रस्त इमारतों से बाहर निकालना एवं प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भिजवाना इत्यादि का अभ्यास किया गया। राज्य आपदा प्रतिसाद बल, राजस्थान की ओर से अब तक 30 मॉक-ड्रिल तथा 125 जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here