जयपुर। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार राजेंद्र जांगिड़, ब्लॉक पाटनवाटी, जिला सीकर ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर सच्ची इंसानियत का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार, कोटपूतली स्थित मेहता हॉस्पिटल में सुनील नाथ नामक मरीज डेंगू से पीड़ित होने के कारण उपचाराधीन थे।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल ‘बी पॉजिटिव’ रक्त की सख्त आवश्यकता बताई थी। जैसे ही रक्त की जरूरत की सूचना सेवादार राजेंद्र जांगिड़ को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। इस नेक कार्य के लिए मरीज के परिजनों ने सेवादार राजेंद्र जांगिड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

















