बाइक सवार दो बदमाशों ने तोड़ी दो महिला के गले से सोने की चेन

0
361

जयपुर। शहर में बाइर्क्स गैंग का आतंक बना हुआ है। बदमाश दो महिलाओं के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। विद्याधर नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले पर झपट्‌टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए।

पुलिस के अनुसार मेटल कॉलोनी अम्बाबाडी निवासी कमलेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी मामी के गले पर झपट्‌टा मारकर बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गए। यह घटना एडब्ल्यूएचओ रोड की है। महिला की सोने की चेन करीब दो तोले की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी घटना में जवाहर नगर थाना इलाके में भी बाइक सवार दो बदमाश एक युवती के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी कुलदीप ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी भतीजी किसी काम से बाजार गई थी। जैन मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उसकी भजीती के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। बदमाशों ने चेहरे पर तौलियां बांध रखा था।

लिफ्ट देकर युवक से लूटा 90 हजार सहित अन्य सामान

शिवदासपुरा थाना इलाके में लिफ्ट देकर एक युवक को लूटने का मामला सामने आया है। युवक के साथ कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार कोथून चाकसू निवासी कुलदीप चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर जाने के लिए कुंभा मार्ग पर बस का इंतजार कर रहा था इसी दौरान एक कार आकर रुकी। गाडी में बैठे तीन युवकों ने उसे कोथून छोड़ने की बात कहीं। इस पर पीड़ित गाडी में बैठ गया।

बीच रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 90 हजार रुपए, मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान छीन लिए। आरोपी उसे राधा स्वामी संस्थान के पास पटककर चलते बने। इस पर पीडित ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here