‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर रिलीज: 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

0
35
'Tum Mere Ho' trailer released: Film to hit cinemas on October 23.
'Tum Mere Ho' trailer released: Film to hit cinemas on October 23.

जयपुर। अभिनेता गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांस, एक्शन, जुनून और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में गुरमीत नए अंदाज में नजर आएंगे। वहीं, ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में अनुष्का लुहार और शान ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

गुरमीत चौधरी की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है, जिसे देब गुरु फिल्म्स और रेवा क्रिएटिव हाउस ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। गुरमीत के अनुसार, फिल्म की कहानी रोमांस, भावनाओं और एक्शन के जरिए दर्शकों से जुड़ने का प्रयास करती है। निर्देशक ने भी फिल्म में भव्य दृश्यों के साथ भावनात्मक कहानी को प्रमुखता देने की बात कही है।

फिल्म के संगीत में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, जावेद अली और मोहम्मद फैज सहित कई कलाकारों का योगदान है। आरती एस और देबिना बनर्जी फिल्म की निर्माता हैं, जबकि रोमांच मेहता और अमन रियास्ती सह-निर्माता हैं। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here