पांच स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी दबिश: 12 युवतियों सहित 14 गिरफ्तार

0
48

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस आयुक्तालय की गाइडलाइन की पालना नहीं मिलने पर 12 युवतियों और दो युवकों सहित 14 जनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसकी जांच और कार्रवाई के लिए मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जहां टीम ने ए वन स्पा, रॉयल रिलैक्स स्पा, सॉफ्ट स्पा, ब्लैक बेरी स्पा और एमआरपी स्पा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here