रेस्टोरेंट की आड में चल रहा था अवैध हुक्का बार

0
42
An illegal hookah bar was operating under the guise of a restaurant.
An illegal hookah bar was operating under the guise of a restaurant.

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने जेएलएन मार्ग स्थित 3डी रेस्टोरेंट एंड बार में कार्रवाई कर कथित अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर मोहम्मद नाहिद (30) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान चार हुक्के, चार चिलम, चार पाइप और विभिन्न प्रकार के तंबाकूयुक्त फ्लेवर जब्त किए गए। हुक्का पी रहे चार युवकों के कोटपा अधिनियम के तहत 200-200 रुपए के चालान काटे गए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जिले में देर रात तक संचालित कैफे और बार में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

थानाधिकारी महेश चंद के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जेएलएन मार्ग स्थित यूडीबी बिल्डिंग के 3डी रेस्टोरेंट एंड बार में ग्राहकों को खानपान के साथ हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान रेस्टोरेंट में टेबलों पर हुक्के रखे मिले। चिलम में तंबाकूयुक्त फ्लेवर का इस्तेमाल किया जा रहा था और टेबलों पर जलते कोयले तथा फॉयल पेपर में भरा फ्लेवर भी मिला।

पुलिस ने हुक्का बार संचालन से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन मैनेजर प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हुक्का सामग्री जब्त कर मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं, हुक्का पी रहे चार युवकों के कोटपा अधिनियम के तहत 200-200 रुपए के चालान काटे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here