डीसीपी करण शर्मा ने गलता गेट थाने में सुनी परिवादियों की समस्याएं

0
12

जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बुधवार को गलता गेट पुलिस थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परिवादियों की ओर से प्रस्तुत शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम आलोक सिंघल और गलता गेट थानाधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस के अनुसार जयपुर उत्तर जिले के अधीनस्थ थानों में प्रत्येक बुधवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी थानों में आमजन की शिकायतें सुनकर उनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here