नहर के गणेशजी मंदिर में सजा मोदकों का दरबार, सिंजारे की मेहंदी और सिंदूर बांटा

0
31
A 'Durbar' of Modaks Adorns the Nahar Ganesh Temple

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नगर के अतिप्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज मंदिर में रविवार को सिंजारा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 5 बजे से आयोजित उत्सव में गणपति जी को विशेष लहरिया पोशाक और साफा धारण करवाया गया। इसके बाद असंख्य मोदकों की आकर्षक झांकी सजाई गई।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में गणपति जी को हाथ से तैयार की गई विशेष लहरिया पोशाक एवं साफा धारण करवाया गया। इसके बाद भगवान गणेश को सिंजारे की मेहंदी अर्पित कर झांकी की आरती की गई।

श्रद्धालुओं को बांटा सिंदूर और मेहंदी का प्रसाद

शाम 5:30 बजे से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि दायक नवीन चौले का सिंदूर और सौभाग्यदायक सिंजारे की मेहंदी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान प्रेम भाया मंडल की ओर से भजनों का सरस गायन किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

आज गणेश चतुर्थी का महापर्व

मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का महापर्व मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 5 बजे मंगला आरती से होगी। वहीं मंगलवार को ऋषि पंचमी का पारंपरिक आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here