गोविंद देवजी मंदिर में विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए हवन आज

0
101
Yagya
Yagya

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह आठ से ग्यारह बजे तक पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के आयोजित यज्ञ को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली संपन्न कराएंगी।

गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण-सुरभित जीवन के ध्यये वाक्य के साथ आयोजित यज्ञ में सभी को नि:शुल्क आहुतियां अर्पित करने का अवसर मिलेगा। यज्ञ के लिए किसी भी सामग्री को लाने की आवश्यकता नहीं है। यज्ञ में अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

यज्ञ सुबह आठ से दस बजे तक ही होगा। इसके बाद दस से ग्यारह बजे तक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद की ओर से मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए पूर्व तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। पर्यावरण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले विशिष्टजनों के उद्बोधन भी होंगे।

पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरोधाओं को सम्मानित किया जाएगा। यज्ञ के बाद सभी प्रतिभागियों को हरियाली के उपहार के रूप में औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। घर-घर में पंखों वाले अतिथियों के लिए आश्रय के लिए पक्षी घर प्रदान किए जाएंगे। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था के लिए चुग्गा पात्र भी बांटे जाएंगे।

तरु पूजन के साथ होगा शुभारंभ:

कार्यक्रम का शुभारंभ देव माता गायत्री, आराध्य देव गोविंद देवजी और गुरु सत्ता के सोडशोपचार पूजन के साथ होगा। वृक्षों को देव स्वरूप मानकर उनका भी पूजन किया जाएगा। पौधे को मित्र या पुत्र के रूप में मान कर उसकी देखभाल का संकल्प कराया जाएगा। पर्यावरण रक्षा के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here