July 10, 2025, 10:31 am
spot_imgspot_img

ग्रह-गोचर: चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर से बनेगा ग्रहण योग

जयपुर। चंद्रमा 16 जून को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान है। ऐसे में राहु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। ग्रहण योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

चूंकि यह योग कुंभ राशि में बन रहा है, जो नवाचार, सामाजिक बदलाव और बुद्धिमत्ता की प्रतीक मानी जाती है, इसलिए यह समय कुछ लोगों के लिए नए अवसर और तरक्की का कारण बन सकता है। लेकिन जो लोग मानसिक रूप से अस्थिर हैं या निर्णय लेने में जल्दबाज़ी करते हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है।

वह कठोर वाणी का कारक है। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहता हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करता हैं। हालांकि मई माह में राहु के गोचर का संयोग बना था। दरअसल, राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका हैं। इस राशि में रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति भी बना रहे हैं। राहु और चंद्रमा की युति कई राशियों की परेशानी बढ़ाएगी।

चंद्रमा जहां मन, भावना और सोच-विचार का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं राहु को एक रहस्यमयी और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला छाया ग्रह माना गया है। यह ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। धन, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि संभव है।

इन राशियों को रहना होगा सचेत:

कर्क राशि:- ग्रहण योग से कर्क राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको सभी कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आप किसी की कही सुनी बातों पर बिल्कुल भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में साथियों से लड़ाई झगड़े भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। धन के लेन देन में सावधानी बरतें। निवेश करने से थोड़ा बचें। हालांकि कार्य को सही तरीके से किया जाए, तो राहत मिल सकती है। परिवार का साथ बना रहेगा। लेकिन आपको किसी की बात बुरी लग सकती हैं।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य की समस्या झेलनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में कुछ पुरानी बातें आपको परेशान करेंगी। इसलिए जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। ग्रहण योग के प्रभाव से व्यापार में कठिनाइयां आएंगी। लेकिन आप धैर्य बनाए रखें। इस दौरान भाई-बहनों के साथ सुख में कमी देखने को मिल सकती है। उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पैतृक बिजनेस को लेकर सलाह ले सकते हैं।

मीन राशि:- मीन राशि के लोगों को वाणी-व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। चीजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। छात्र परीक्षा के अच्छे परिणाम पाने के लिए इंतजार करें। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। हालांकि रिश्तों में कुछ समस्याएं आएंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।

इनको मिल सकता है लाभ:

कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए यह युति छठे भाव में होगी, जो संघर्ष, स्वास्थ्य और कानूनी मामलों का संकेत देता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और कानूनी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा और पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। हालांकि, जोखिम भरे निवेश से बचें और नियमित व्यायाम व संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

धनु राशि:- धनु राशि के लिए यह युति तीसरे भाव में बन रही है, जो साहस, संचार और छोटी यात्राओं से जुड़ा है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत रंग लाएगी। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं और परिवार में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं और नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें, लेकिन गुस्से और जल्दबाज़ी से बचें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles