फॉर्थ क्लास की आठ वर्षीय छात्र ने बनाई स्पेस पेंटिंग

0
173
An eight-year-old fourth class student made a space painting
An eight-year-old fourth class student made a space painting

जयपुर। अतरिक्ष पर परचम लहराने गए शुभांशु शुक्ला के परिवारों में जहां एक अलग ही उत्साह है । वहीं चौथी क्लास के आठ वर्षीय छात्र मोनार्क कुमावत ने अंतरिक्ष विषयक पर एक पेटिंग बनाकर सब लोगों को मोहित कर दिया। मोनार्क कुमावत ने ये पेंटिंग शुभांशु शुक्ला को समर्पित की है। आठ वर्षीय इस छात्र की सोच और सूझबूझ की समाज में काफी सराहना की जा रहीं है।

कार्डबोर्ड और विभिन्न रंगों की मदद से तैयार की गई है पेंटिंग

मोनार्क कुमावत ने एक अनोखी अंतरिक्ष विषयक पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग में एक अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रोनॉट) को ब्रह्मांड की गहराइयों में चाँद की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। खास बात यह है कि यह कलाकृति मोनार्क ने शुभांशु शुक्ला को समर्पित की है। जो उनके लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। चित्र में एक लाल रंग की सीढ़ी, ऊँचे भूरे पहाड़, गहरे नीले रंग का तारा-जड़ित आकाश और उसमें चढ़ता हुआ एक नन्हा अंतरिक्ष यात्री दर्शकों को किसी स्वप्नलोक में ले जाता है। एक तरफ दिख रही हरे-पीले रंग की आकृति कल्पना की उड़ान को और ऊँचा करती है।

मोनार्क ने यह पेंटिंग कार्डबोर्ड और विभिन्न रंगों की मदद से तैयार की है, जिसमें उन्होंने पूरी लगन से छोटे-छोटे हिस्सों को भी सजाया है। उनका यह चित्र यह दिखाता है कि कम उम्र में भी कल्पनाशीलता और भावना से भरपूर कला कैसे बनाई जा सकती है।

मोनार्क को पूर्व में मिल चुका है स्किल इंडिया चैंपियनशिप अवार्ड

मोनार्क कुमावत का कहना है कि ये पेंटिंग उसने शुभांशु भैया को समर्पित की है। वो हमेशा मुझे कुछ नया सोचने और नया करने के लिए प्रेरित करते है। उनकी यह कलाकृति ने केवल स्कूल में बल्कि समाज में भी प्रशंपा की पात्र बन रहीं है। समाज के लोग इसे एक भावनात्मक अंतरिक्ष यात्रा की संज्ञा दे रहे है। बताया जाता है कि मोनार्क को पूर्व में भी स्किल इंडिया चैंपियनशिव अवार्ड -2024 मिल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here