सड़क किनारे खड़ा तेजाब से भरा टैंकर पलटा

0
240

जयपुर। चंदवाजी थाना इलाके के जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित खोजावाला मोड के पास शनिवार दोपहर को सड़क किनारे खड़ा तेजाब से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने पर टैंकर से तेजाब का रिसाव होने से सनसनी फैल गई। इसके टैंकर चालक ने शोर करना शुरू किया। जहां लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची जिस पर पुलिस ने एक तरफ का रास्ता रोक कर ट्रैफिक को दूसरी मार्ग से निकाला गया। वहीं दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर पर पानी डाला और फिर क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा किया।

थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि टैंकर चालक ने जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित खोजावाला मोड की मुख्य सड़क के किनारे टैंकर को खड़ा किया था। जहां मिट्टी में धंसने से टैंकर पलट गया। इससे तेजाब रिसाव होने लगा। टैंकर गुजरात से तेजाब लेकर दिल्ली होता हुआ यूपी जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर एक तरफ का रास्ता रोक दिया गया है। पानी का छिड़काव कर तेजाब के असर और गंद को कम किया गया है और क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here