नशीला पदार्थ पिलाकर कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म

0
334

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में पड़ोसी युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपित इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड कर ब्लैकमेल करने लगा। गांधी नगर थाने में दी शिकायत पर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर करौली भेजी है। पुलिस ने बताया कि करौली की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह जयपुर के एक कोचिंग में पढ़ाई कर रही है।

30 मई को वह जयपुर आने के लिए बस में बैठी थी। गांव का ही पड़ोसी लड़का उसका पीछा करते हुए जयपुर आया और नारायण सिंह सर्किल पर वह उतरी। बस से उतरने पर वह बाइक लेकर आया। आरोप है कि बाइक पर जबरन बैठाकर छोड़ने की जिद करने लगा। पड़ोसी होने के कारण वह बाइक पर बैठ गई। धोखे से आरोपित ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और इसके बाद बेहोशी की हालत में एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिर उसे शास्त्री नगर में छोड़कर चला गया। डर के वजह से आरोपित की करतूत के बारे में परिजनों को नहीं बताया। दुष्कर्म के दौरान बनाए अश्लील फोटो-वीडियो को आरोपित पड़ोसी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर ब्लैकमेल करन लगा। परेशान होकर पीड़िता ने गांधी नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर मामला करौली भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here