चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
293

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले बाइक चोरी करते थे और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए ओएलएक्स पर देखकर फेक नंबर प्लेट चोरी की बाइक पर लगाते थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शहर में दो चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अजीत मीणा उर्फ छोटु उर्फ चिलवा उर्फ अमन (21) निवासी बाड़ी सदर धौलपुर हाल सदर करौली और अरबाज उर्फ कीडा (21) निवासी कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक को जब्त किया है। दोनों बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात करने से दो दिन पहले ही पावर बाइक चोरी की थी और ओएलएक्स पर देखकर फेक नंबर प्लेट चोरी की बाइक पर लगाई। जिसके चलते पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस पूछताछ मे सामने आया कि आरोपित गलियों में घूमकर मंदिर-बाजार जाने वाली महिलाओं पर निगाह रखते थे। टारगेट चुनने के बाद हेलमेट या मुंह पर कपड़ा बांधकर चेन स्नेचिंग की वारदात करते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चेन स्नेचिंग, मारपीट, आर्म्स एक्ट व वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here