जयपुर। सभ्यता-संस्कृति और सनातन जिओ पॉलिटिक्स का पोषक मंच जयपुर डायलॉग इस बार शत्रु बोध थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। 7 से 9 नवंबर तक होटल क्लार्क आमेर में बुद्धिजीवियों की बैठक में भारत के वर्तमान परिदृश्य के बारे में चर्चा और चिंतन होगा। यहां विचारों की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति होगी तो उदारवाद के बजाय राष्ट्रवाद के बारे में बात होगी। जयपुर डायलॉग के प्लेटफार्म पर भारत की सभ्यता, नैतिकता, राष्ट्रीय सुरक्षा, इतिहास और नीति निर्माण का रोडमैप बनेगा।
जयपुर डायलॉग के चेयरपर्सन संजय दीक्षित ने बताया कि 7 से 9 नवंबर तक होने वाले आयोजन में राष्ट्रीय सुरक्षा, सनातन, भारत की संस्कृति, नैतिकता, और नीति निर्माण पर मंथन किया जाएगा। देश दुनिया से आए विद्वान एक छत के नीचे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, जानी-मानी इतिहासवेत्ता और सांसद मीनाक्षी जैन भी श्रोताओं से रूबरू होंगे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में द ग्रैंड समिट री क्लाइंबिंग भारत में देश के बुद्धिजीवियों ने एकत्र होकर पॉलिटिक्स, डिफेंस, कल्चर, भारत के वर्तमान और भविष्य के बारे में बातचीत की। जयपुर से बाहर पहली बार महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में डेक्कन समिट 2025 का आयोजन किया।
25 वक्ताओं और 600 स्रोतों की समस्या एक है तो सेफ है थीम पर चर्चा की विरासत में मिली संस्कृति को बचाने का आह्वान किया हिंदू व सनातन के खतरों पर चर्चा कर फिर से इसी जीवित करने पर चर्चा की गई देश दुनिया से एक छत के नीचे आए लोगों ने विचार विमर्श किया।
जयपुर डायलॉग ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सहित सभी सोशल मीडिया पर सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। सभी माध्यमों पर लोगों से सक्रिय संवाद जारी है।
सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक, लेखक, पत्रकार, अधिवक्ता होंगे प्रखर वक्ता जियो पालिटिक्स एनालिस्ट अभिजीत चावड़ा, लेखक पत्रकार भाऊ तौरसेकर, लेखक वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, अभिजीत अय्यर मित्रा, अभिषेक तिवारी, आदि अंचित, आभास माल्ध्यियार, आदित्य सत्संगी, अजय छुरूंग, अमिताभ अग्निहोत्री, अमी गणत्रा, आनंद नरसिम्हा, अनुपम के सिंह, अनुपम मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, अविनाश धर्माधिकारी, अवनीश पीएन शर्मा, बाबा रामदास, भरतगुप्त, भारद्वाज बंधु, कर्नल अजय कुमार रैना, कर्नल आर एस एन सिंह, देवदत्त माजी, डीजीपी विक्रम सिंह, धीरेंद्र पुंडीर, डॉ सी के राजू, इस्तहर धनराज, हर्ष कुमार, हर्षवर्धन त्रिपाठी, जय आहूजा, कार्तिक गौड़, कंचन गुप्ता, कपिल मिश्रा, कुंदन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, मेजर जनरल सुधाकरजी, मेजर गौरव आर्य, मीनाक्षी जैन, नीरज अत्री, निलेश ओक, ओमेंद्र रतनू, ओमकार चौधरी, पंडित सतीश शर्मा, पंकज सक्सेना, प्रदीप भंडारी, प्रखर श्रीवास्तव, प्रतिक बोराडे, प्रियंक कानूनगो, आर जगन्नाथन, राहुल दीवान, राज वेदाम, राजीव नारायण, राजेश कुमार सिंह, रमेश शिंदे, रमणीक मान, संदीप बालकृष्ण, संक्रांत शानू, सावियो रोड्रिग्स, शहजाद पूनावाला, एसपी वैद्य, सुशांत शरीन, सुमित पीर, स्वरूप संपत, श्वेता त्रिपाठी, तिलक देवाशर, तहसीम पूनावाला, तुहीन सिन्हा, वेदवीर आर्य, विभूति झा, विजय सरदाना और विनोद स्ट्रिंग्स।




















