गोवर्धन पूजा पर घरों में बनाई पर्वत की आकृति: गायों का पूजन कर खिलाया चारा

0
16

जयपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने गोवर्धन पर्वत को फूलों और पत्तियों से सजाया तथा भगवान श्रीकृष्ण को दूध, दही, मिठाई और विभिन्न पकवान अर्पित किए। इस अवसर पर गायों का पूजन कर उन्हें चारा खिलाया गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में लगातार वर्षा होने पर अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उन्होंने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों और पशुधन को सुरक्षित रखा था। मान्यता है कि इसके बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया था। इसी प्रसंग की स्मृति में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से पर्वत की आकृति बनाना, भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करना और गायों की सेवा करना प्रकृति, पशुधन एवं गौसंवर्धन के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here