विप्र महासंघ सेवा समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह नौ नवंबर को

0
120
Vipra Mahasangh Seva Samiti's Diwali Sneh Milan ceremony on November 9
Vipra Mahasangh Seva Samiti's Diwali Sneh Milan ceremony on November 9

जयपुर। विप्र महासभा सेवा समिति संपूर्ण भारत का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 9 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से विद्याधर नगर सेक्टर चार स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन के गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने गुरुवार को आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। गोपाल शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। पोस्टर विमोचन के मौके पर विप्र महासंघ सेवा समिति के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मेधा सिंधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

इससे पूर्व ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी को आयोजन के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने के लिए पूजा-अर्चना कर प्रथम आमंत्रण दिया गया। संस्था के प्रदेश संरक्षक एवं नहर के गणेशजी मंदिर के महंत जय शर्मा, युवाचार्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव शर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

विप्र महासंघ सेवा समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंबिका दत्त कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री केशव प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. लाल चंद जोशी के मार्गदर्शन में संस्था की आगामी कार्य योजनाओं पर विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here