बदमाशों ने मारपीट कर किया युवक का अपहरण, फिरौती में मांगे बीस लाख रुपए

0
118
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण किया और मारपीट करते हुए डेढ़ लाख रुपए व गहने लूट लिए। अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित युवक को छोड़ने की एवज में बीस लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। काफी देर इधर-उधर घुमाने के बाद अज्ञात कार सवार बदमाश पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर उसे शहर से 65 किलोमीटर दूर ले गए और चलती कार से उसे धक्का देकर जंगलों में फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई रामराज ने बताया कि दूदू निवासी जगदीश सिंह (38) ने मामला दर्ज कराया है कि 5 नवंबर की देर शाम वो अपने घर लौटने के लिए दुर्गापुरा में बस का इंतजार कर रहा था।इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी ओर लिफ्ट देने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद कार में सवार चारों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और अपहरण कर उसे निवाई ले गए।

निवाई में सुनसान जगह पर ले जाने के बाद बदमाशों ने पीड़ित के हाथ-पैर बांध दिए और बीस लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे।मारपीट करते हुए बदमाशों ने डेढ लाख रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर करवा लिए और पहनी हुई सोने की अंगूठी,चांदी का कड़ा और डेबिट कार्ड छिन लिया।

काफी हाथाजोड़ी करने के बाद कार सवार बदमाशों ने पीड़ित के हाथ पैर और मुंह बांध कर चलती कार से उसे नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाशों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने राहगीरों की मदद से खुद को खुलवाया और थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here