गोविंद देवजी के पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आज गूंजेगा वंदे मातरम्

0
59
Govind Devji temple illuminated with lights
Govind Devji temple illuminated with lights

जयपुर। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक देशभक्ति से ओतप्रोत पंच कुंडीय राष्ट्र रक्षा मम् दीक्षा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गान से होगा।

निशुल्क महायज्ञ को शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। इस मौके पर कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का सुबह नौ बजे ठाकुरजी का चित्र, प्रसाद और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया जाएगा। यज्ञ में कार्तिक स्नान व्रतियों के सुखी और समुन्नत जीवन के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएगी। यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है।

सम्मान समारोह और यज्ञ में कोई भी शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर नवम्बर माह में जन्मदिन वाले कई श्रद्धालुओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा। गर्भ में पल रहे शिशु के सर्वांगीण विकास के लिए पुंसवन संस्कार भी कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here