विप्र महासंघ सेवा समिति स्नेह मिलन समारोह आयोजित

0
48
Vipra Mahasangh Seva Samiti organized a love gathering ceremony
Vipra Mahasangh Seva Samiti organized a love gathering ceremony

जयपुर। सामाजिक संस्थाओं के दीपावली स्नेह मिलन समारोह केवल मिलने-मिलाने और सामूहिक भोज तक सीमित नहीं है। अब ऐसे आयोजनों में समाज की प्रतिभाओं, बुजुर्गों का सम्मान, समाज के लिए स्व प्रेरणा से सेवा की घोषणा, वैवाहिक परिचय के लिए संपर्क जैसी गतिविधियां भी जुड़ रही है। इसी कड़ी में विप्र महासंघ सेवा समिति राजस्थान जयपुर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह विद्याधरनगर सेक्टर चार स्थित गौड़ ब्राह्मण महासभा भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य थे।

अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंबिका दत्त कौशिक ने की। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए समारोह में समाज की दशा और दिशा पर चिंतन किया गया। समिति के अध्यक्ष मेधा सिंधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल शर्मा ने सामाजिक कार्यों के लिए संस्था को दो हजार वर्ग गज का भूखंड राज्य सरकार के माध्यम से आवंटित करवाने के लिए मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से निवेदन किया। गोपाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे नगरीय निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिलकर समाज की इस मांग को उन तक पहुंचाएंगे और शीघ्र ही भूखंड आंवटित करवाने का आग्रह करेंगे।

इस मौके पर प्रो. डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कनिष्क शर्मा, डॉ. पूजा शर्मा, उपखंड अधिकारी डॉ. आस्था शर्मा कक्षा 12 और 10 में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, समाजसेवियों, हाल ही में राजकीय सेवा में चयनीत युवा सहित राज्य सेवा में नव चयनित छात्र-छात्राओं समाज की 101 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

मिला संतों-महंतों का सान्निध्य

इस मौके पर विभिन्न मंदिरों के संतों-महंतों का सान्निध्य मिला। इनमें खोले के हनुमान जी मंदिर के बृजमोहन शर्मा, घाट के बालाजी मंदिर के स्वामी सुदर्शनाचार्य ताडक़ेश्वर जी मंदिर के महन्त बम महाराज, श्री गीता गायत्री मंदिर के पं. राजकुमार चतुर्वेदी प्रमुख हैं। संतों-महंतों और विधायकों का राष्ट्रीय संयोजक डॉ लालचंद जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री केशव प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मेधा सिंधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल शर्मा, प्रदेश महासचिव ओम शर्मा, प्रदेश संरक्षक जय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव चटर्जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अक्षय राष्ट्रवादी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माला चटर्जी ने माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर पंकज शर्मा, गिर्राज शर्मा, सीताराम शर्मा, प्रहलाद शर्मा, राधा मोहन शर्मा, पंकज पचलंग्या, पंकज जोशी थोई, पंकज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने किया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा शर्मा ने निशुल्क परामर्श देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here