वाणी-बुद्धि के कारक बुध ग्रह 27 नवंबर को वृश्चिक राशि में होंगे उदय

0
276

जयपुर। वाणी-बुद्धि के कारक बुध 27 नवंबर को वृश्चिक राशि में उदित होंगे। उनकी यह चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती हैं। दरअसल, जब भी बुध उदित अवस्था में होते हैं, तो इसका खास असर करियर, व्यापार और संवाद पर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि बुध के प्रभाव से न केवल 12 राशियों को लाभ बल्कि देश-दुनिया में भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई देते हैं। इसके अलावा कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं। बुध के उदय होने से कई राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय नए परिवर्तन से भरा रहेगा। आपको व्यापार में नई डील मिलेगी और नए अधिकारियों से भी आपके संपर्क बनेंगे। इस दौरान लेखन के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुरानी चीजों को लेकर दोस्तों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। सार्वजनिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार को विदेश एवं अन्य राज्यों तक ले जाने में कामयाबी मिलेगी। आपको संवाद और भी प्रभावी होगा। किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा। सपनों की नौकरी पाने के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के नए वाहन की प्राप्ति होगी। आप अपनी धन मकान की खरीदारी में भी लगा सकते हैं। जो लोग अपना स्वयं का व्यवसाय करते हैं, उनकी आय बढऩे के लिए नए अवसर उन्हें प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा की संभावना अधिक है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदार मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों से सहयोग से नए काम का प्रारंभ करेंगे। इस दौरान लेखन, मार्केटिंग और सेल्स के सेक्टर में कार्यरत लोगों संवाद असरदार होगा। आपके आकर्षण से लोग जुड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा भी मजबूत होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। जिन लोगों के वैवाहिक में समस्याएं आ रही थी, उन्हें राहत मिलेगी। छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे। इस दौरान नए काम का प्रारंभ आप करेंगे। आपकी मन की इच्छाएं भी पूरी होंगी। दोस्तों के साथ निवेश की योजना का हिस्सा बनेंगे। कुंभ राशि वालों को अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परीक्षा के परिणाम अच्छे आने से करियर में एक कदम आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here