एपेक्स हॉस्पिटल एवं टाइम बैंक ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू

0
99

जयपुर। मालवीय नगर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से टाइम बैंक ऑफ इंडिया ट्रस्ट के साथ त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान एमओयू साइन किया गया। इसमें हॉस्पिटल समूह की ओर से क्लस्टर हेड ऋतुराज सिंह एवं ट्रस्ट की ओर से शैलेन्द्र टंडन एवं अन्य पदाधिकारियों ने एमओयू साइन किया। ऋतुराज सिंह ने बताया कि इस द्विपक्षीय साझेदारी के बाद इससे जुड़े हुए सदस्यों को हॉस्पिटल की सभी शाखाओं में विशेष छूट एवं अन्य रियायतों का लाभ मिल सकेगा।

सिंह ने बताया कि टाइम बैंक ट्रस्ट में व्यक्ति के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए दिया गया समय डिपॉजिट होता है, जो आवश्यकता पड़ने पर उन्हें फिर से समय सहयोग के रूप में मिल सकता है। इसका उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य इमरजेंसी आने पर मिलता है एवं एपेक्स हॉस्पिटल इस तरह के सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रहता है, यही वजह है कि इस साझेदारी को किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनरल हेल्थ चेकअप कैंप एवं डॉक्टर टॉक का भी आयोजन किया गया।

हॉस्पिटल की ओर से डॉ. विपुल खंडेलवाल एवं डॉ. संदीप गर्ग ने हेल्थ टॉक को संबोधित किया। हॉस्पिटल के यूनिट हेड संदीप पांचाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। टाइम बैंक ट्रस्ट की ओर से एस आर बंसल, अनिल कुमार खोसला समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here