विक्टोरियस चॉइस प्रेज़ेंट्स जयपुर ओपन 2025 पॉवर्ड बाय शुभाशीष होम्स में वीर अहलावत ने दमदार 62 के फाइनल राउंड में रोमांचक जीत दर्ज की

0
145
Veer Ahlawat secured a thrilling victory at the Victorious Choice Presents Jaipur Open 2025 Powered by Shubhashish Homes with a strong final round score of 62.

जयपुर। ओवरनाइट चौथे स्थान और लीडर से पाँच स्ट्रोक पीछे चल रहे वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 8-अंडर 62 का स्कोर कार्ड करते हुए विक्टोरियस चॉइस प्रस्तुत जयपुर ओपन 2025 पावर्ड बाय शुभाशीष होम्स में जबरदस्त कमबैक जीत दर्ज की। रामबाग गोल्फ क्लब, जयपुर में खेले गए 1 करोड़ रुपये इनामी इस टूर्नामेंट में वीर ने कुल 19-अंडर 261 के स्कोर के साथ अपना पाँचवां प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) खिताब जीता और 15 लाख रुपये की विजेता राशि अपने नाम की। इसके साथ ही वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 38वें से 18वें स्थान पर पहुँच गए।

वीर का यह अद्भुत बोगी-रहित राउंड रामबाग गोल्फ क्लब में बनाए गए सबसे कम विजयी स्कोर का नया रिकॉर्ड भी बना। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2011 में संजय कुमार द्वारा बनाए गए 16-अंडर 264 के नाम था।

युवराज संधू (65-63-66-68), जो तीसरे राउंड के बाद तीन शॉट की बढ़त पर थे, ने अंतिम दिन 68 का स्कोर बनाते हुए कुल 18-अंडर 262 के साथ रनर-अप स्थान हासिल किया। उन्हें 10 लाख रुपये की प्राइज़ मनी प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त 33 लाख रुपये से अधिक कर ली। उनके सीज़न की कमाई अब 1,31,67,100 रुपये हो गई है। शौर्य भट्टाचार्य ने अंतिम दिन 64 का कार्ड लौटाते हुए 15-अंडर 265 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विक्टोरियस चॉइस, जोकि जयपुर ओपन के आठवें संस्करण का प्रेजेंटिंग पार्टनर है, चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड की “जॉय ऑफ़ अर्निंग” दर्शन से प्रेरित एक एंटिटी है और भारत में गोल्फ के समग्र विकास के लिए समर्पित है। पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में शुभाशीष होम्स अपने अनुशासन, दूरदृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। इनके प्रोजेक्ट भविष्य के अनुरूप नवाचार और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर आधारित हैं। पीजीटीआई के वार्षिक टूर पार्टनर्स में शामिल हैं; रोलेक्स, अमूल, इंडसइंड बैंक, विक्टोरियस चॉइस, कैंपा, अमृतांजन इलेक्ट्रो प्लस, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिज़ाइन इंडिया।

2024 के पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन वीर कुछ सप्ताह पहले ही अत्यंत प्रतिस्पर्धी डीपी वर्ल्ड टूर पर एक सीज़न खेलने के बाद पीजीटीआई में लौटे थे। वापसी के बाद उन्होंने पुणे और डिगबोई में लगातार दो तीसरे स्थान हासिल किए थे।

शुक्रवार को, लम्बे और मजबूत कद-काठी वाले वीर ने सप्ताह का अपना दूसरा 62 स्कोर खेलते हुए पूरे फील्ड से बाजी मार ली। शुरुआती नौ में वह थोड़ा धीमे रहे, लेकिन बैक-नाइन में छह बर्डीज़ ने मैच का रुख बदल दिया। विशेष रूप से 17वें होल पर 14 फीट की निर्णायक पुट ने उनकी जीत सुनिश्चित कर दी।

वीर ने कहा, “मैंने इस सप्ताह अपने स्विंग में कुछ नया खोजा, जिससे मेरी ड्राइविंग काफी बेहतर हुई। अंतिम राउंड में मैंने ज्यादातर एप्रोच शॉट्स करीब मारे। फ्रंट-नाइन में पुट्स नहीं गिरे, लेकिन बैक-नाइन में लगभग हर पुट गिरा। 17वां होल मेरे लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।” उन्होंने कहा, “डीपी वर्ल्ड टूर का अनुभव मेरे लिए बेहद लाभकारी रहा। यह जीत मुझे सीज़न को मजबूती से खत्म करने का आत्मविश्वास देती है।”

जयपुर के प्रोफेशनल्स प्रखर असावा (एक-अंडर 281) और हेमेन्द्र चौधरी (दो-अंडर 282) क्रमशः संयुक्त 45वें और संयुक्त 47वें स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here