वतन सेवा की शपथ के साथ आरपीए से निकलेगी राजस्थान की नई महिला शक्ति

0
175

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षी बैच संख्या 98 और बैच संख्या 99 के दीक्षांत परेड समारोह की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भव्य समारोह सोमवार को अकादमी परेड ग्राउंड पर प्रातः 8:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि और समारोह का महत्व

इस दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा होंगे। यह समारोह इन महिला आरक्षियों के कठोर प्रशिक्षण की समाप्ति और राष्ट्र सेवा के लिए उनके आधिकारिक प्रवेश का प्रतीक है, जहाँ वे राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेंगी।

दीक्षांत परेड का विस्तृत कार्यक्रम

समारोह की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे मुख्य अतिथि डीजीपी शर्मा के आगमन और स्वागत के साथ होगी। इसके बाद प्रातः 8:30 से 8:36 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा अभिवादन और परेड का निरीक्षण किया जाएगा। परेड में सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आएगा जब प्रातः 8:36 से 8:40 बजे के बीच राष्ट्रीय ध्वज व पुलिस कलर पार्टी का ग्राउंड पर आगमन और परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जाएगा।

प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शपथ ग्रहण प्रातः 8:40 से 8:47 बजे के बीच होगा। प्रातः 9: से 9:12 बजे तक विशिष्ट प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उद्बोधन होगा।

जिसके बाद पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं यातायात अनिल पालीवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा। परेड का औपचारिक समापन परेड निष्क्रमण के साथ प्रातः 9:33 से 09:38 बजे तक होगा। यह दीक्षांत परेड महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव को एक नई पहचान देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here