राधा गोविंद मंदिर में गायत्री महायज्ञ-पौषबड़ा महोत्सव 28 को

0
128
Gayatri Mahayagna and Paushbada festival will be held at Radha Govind Temple on the 28th.
Gayatri Mahayagna and Paushbada festival will be held at Radha Govind Temple on the 28th.

जयपुर। मुरलीपुरा के विकासनगर स्थित श्री राधा गोविंद शिव मंदिर में 28 दिसंबर को श्री सालासर बालाजी के महंत डॉ. विष्णुदत्त शर्मा (पुजारी) के सान्निध्य में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मनु महाराज के सानिध्य में विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर, मंत्री ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुल्तान सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्यामसुंदर चतुर्वेदी, कार्यकारिणी सदस्य सुमेर सिंह डांगी, भगवाना राम चौधरी, भंवर सिंह नाथावत, भंवर लाल जांगिड़, श्रवण कुमार, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र महला एवं अन्य उपस्थित थे।

विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि सुबह आठ बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ निशुल्क होगा। इसमें कॉलोनी के कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। शाम चार से रात्रि आठ बजे तक पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे।

गढ़ गणेश जी को दिया प्रथम निमंत्रण:

कार्यक्रम के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की कामना के साथ गढ़ गणेश मंदिर जाकर प्रथम पूज्य भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर प्रथम निमंत्रण दिया गया। इसके बाद भांकरोटा में श्री बालाजी महाराज को आमंत्रित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here