जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में रविवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान का 101 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा, गुलाब जल और केसर जल से गणपति महाराज का विधिवत अभिषेक किया जाएगा।
इस अभिषेक के बाद गणपति सहस्त्रनामावली से हवन किया जाएगा।, जिसमें 1008 मोदकों की आहुतियां अर्पित की जाएगी। भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई तथा दूर्वा अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ भी किए जाएगे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को गणेशजी और लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ तथा सुपारी वितरित की जाएगी। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया जाएगा।

















