जयपुर। भूमिका फाउंडेशन परिवार के लिए इस बार की दीपावली खुशियों और उत्साह से भरी रही। दीपावली के अवसर पर लगभग 72 दिनों तक शानदार कार्य मिलने और बाबा श्याम की कृपा से परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है। इसी खुशी को साझा करने और बाबा का आभार व्यक्त करने के लिए भूमिका फाउंडेशन परिवार की महिलाएं सुबह जल्दी ही खाटू श्याम बाबा के दरबार के लिए रवाना हुईं।
भूमिका फाउंडेशन की अध्यक्ष रजनी मीरवाल ने बताया कि इस बार दीपावली पर लगभग 72 दिनों तक शानदार कार्य मिलने से पूरे परिवार में अपार खुशी है। बाबा श्याम की कृपा से दीपावली का त्योहार बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी खुशी और कृतज्ञता के भाव से सभी महिलाएं बाबा के दरबार में शीश नवाने पहुंचीं।
मुख्य संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर भूमिका फाउंडेशन परिवार की महिलाएं नाचती-गाती और बाबा के जयकारे लगाती हुई श्रद्धा एवं उल्लास के साथ खाटू धाम पहुंचीं। सभी ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस दौरान महिलाओं ने बाबा श्याम से प्रार्थना की कि परिवार के सभी सदस्यों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे और सभी के घरों में खुशियां, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण बना रहे। साथ ही, इस दीपावली पर शानदार कार्य दिलाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी डायरेक्टर एवं सहयोगियों के लिए भी बाबा से मंगलकामना की।
महिलाओं ने बाबा से मन्नत मांगी कि जिन-जिन लोगों ने परिवार को कार्य दिलाने में सहयोग किया है, उनके परिवारों में भी सदैव खुशियां बनी रहें और उन्हें जीवन में निरंतर सफलता एवं उन्नति प्राप्त हो। सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखी जीवन की कामना की गई।
रजनी मीरवाल ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से परिवार को जो खुशियां और कार्य के अवसर प्राप्त हुए हैं, उनके लिए पूरा परिवार हृदय से आभारी है। बाबा का आशीर्वाद सदैव बना रहे और भविष्य में भी सभी को इसी तरह सफलता, खुशहाली एवं सेवा के अवसर मिलते रहें, यही प्रार्थना है।
खाटू श्याम बाबा के दरबार में दर्शन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जयकारों और भजनों के बीच सभी ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं सहयोगियों की खुशहाली की कामना की।

















