जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था मानसरोवर का 10 जनवरी से 12 जनवरी तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संस्था स्थापना दिवस अग्रवाल फार्म सेक्टर 113 श्याम पार्क में मनाया जाएगा । वार्षिक उत्सव को लेकर चिंता हरण काले हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज के सानिध्य में संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया ।
पोस्टर विमोचन के मौके पर संस्था के सदस्य शंकर डीडवानिया, गजेंद्र जैन, विष्णु शर्मा, अरविंद अग्रवाल, राहुल गुप्ता, कमल जैन, रामकुमार, रजत कुमार, गोविंद शर्मा, प्रकाश गढ़वाल, मौजूद रहे । संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि वार्षिक उत्सव का शुभारंभ 10 जनवरी को निशान यात्रा के साथ होगा।
निशान यात्रा थड़ी मार्केट वीर हनुमान मंदिर से रवाना होकर श्याम पार्क पहुंचेगी। 11 और 12 जनवरी को श्याम पार्क में बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाकर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। सत्संग स्थल को आकर्षक फूलों से बाबा श्याम के पोस्टर, बैनर से सजाया जाएगा।




















