151 किलो खाद्य सामग्री के पौष बड़ों का लगाया शनिदेव महाराज को भोग

0
321

जयपुर। अजमेर रोड स्थित कमला नेहरु नगर पुलिया के पास पीपली वाले बालाजी मंदिर पर 151 किलो खाद्य सामग्री से बने पौष बड़ों का वितरण किया गया । जिसमें 1 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण की।

मंदिर महंत दीपक शर्मा ने बताया कि पीपली वाले बालाजी मंदिर व शनि मंदिर पर पिछले 35 वर्षो से पौष माह में पौष बड़ा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में शनिवार को 151 किलो खाद्य सामग्री से पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया । सर्व प्रथम बालाजी महाराज और शनि देव महाराज को पौष बड़े और हलुवे का भोग अर्पित कर कमला नेहरु नगर स्थित पीर बाबा को भोग लगाया गया। जिसके बाद दोना प्रसादी वितरण किया गया। जिसके लगभग 1 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दोना प्रसादी ग्रहण की।

इन खाद्य सामग्री का किया गया उपयोग

दीपक कुमार ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी 50 किलों दाल,50 किलो सूजी,60किलो चीनी,6 पीपे घी,काजू,किसमिश 3पीपे तेल,10 किलो बेशन सहित अन्य कई खाद्य सामग्री का उपयोग किया गया है।

मंदिर कार्यकारिणी के लिए भी भोजन प्रसादी की व्यवस्था

बताया जा रहा है कि दोना प्रसादी वितरण के बाद मंदिर कार्यकारिणी के 50 सदस्यों के लिए अलग से भोजन प्रसादी कि व्यवस्था की गई। जिसमें 50 से अधिक सदस्यों ने आलू की सब्जी, पौष बड़े, हलुवा प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here