दिनदहाड़े फ्लैट से दो आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
8
Accused who stole two iPads from a flat in broad daylight arrested

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े फ्लैट से एप्पल के दो आईपैड चोरी करने की वारदात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों आईपैड बरामद कर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अब आरोपी के साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि झोटवाड़ा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े फ्लैट से एप्पल के दो आईपैड चोरी करने की वारदात करने वाले राईद अली (35) निवासी झोटवाड़ा को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दोनों आईपैड बरामद कर लिए और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

आरोपी नशा करने का आदी है। वह दिन के समय घरों के खुले दरवाजे देखकर मौका पाते ही अंदर प्रवेश कर जाता था और मोबाइल, आईपैड सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। इसके बाद चोरी के सामान को औने-पौने दामों में बेचकर नशे और ऐशो-आराम पर खर्च करता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी झोटवाड़ा थाने में 28 अप्रैल 2020 को चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र भी पेश किया था। वहीं वर्तमान चोरी के मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश करने के साथ ही उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here