आज देर रात से थम जाएंगे 108 और 104 एम्बुलेंस के पहिए

0
400

–       नए टेंडर में वेतन विसंगति दूर करने व 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाने के विरोध को लेकर कर्मचारी यूनियन ने सेवाएं बंद करने का किया ऐलान

जयपुर। राजधानी जयपुर की गुलाबी नगरी में रविवार देर रात से 108 व 104 एम्बुलेंस के पहिए थम जाएंगे और सभी कर्मचारी अपनी-अपनी सेवाएं बंद कर देगे। जिसके चलते एनएचएम की व्यवस्थाएं बाधित हो जाएगी। बताया जा रहा है नए टेंडर में वेतन में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने व वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।

राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमने स्वास्थ्य विभाग एनएचएम  अधिकारियों से टेंडर में वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने और वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग की है, जिस पर अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं किया। इसके चलते हमने अब 28 दिसंबर रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय किया है।वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 1094 वाहन 108 और 600 वाहन 104 सेवा के नाम से संचालित की जा रहीं है। इस सभी वाहनों की कंट्रोलिंग वर्तमान में मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड के पास है और ये सभी सेवाएं प्रदेश में आमजन के लिए फ्री संचालित की जा रहीं है। एम्बुलेंस संचालन सेवा में करीब तीन हजार कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है। जिसके बदल में ड्राइवर और अन्य सहयोगी को कंपनी की ओर से 12 हजार 730 रुपए का भुगतान किया जाता है। कर्मचारी यूनियन ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग करते हुए तीस फीसदी वेतन बढ़ोतरी करने की शर्त पर टेंडर में जोड़ने की मांग की है। इसी के साथ 12 घंटे की बजाए 8 घंटे काम करने की अपील है। यदि ये दोनो मांगे पूरी नहीं हुई तो रविवार देर रात से प्रदेश भर की सभी 108 व 104 एम्बुलेंस सेवाए ठप की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here