जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड़ में आयोजित पावन कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज श्री को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं।
उपमुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के चरणों में नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद समाज को धर्म, संस्कार और सेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि महाराज का मार्गदर्शन सदैव समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ता रहे और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करता रहे।




















