प्रदेश ओबीसी कांग्रेस की बैठक में मनरेगा में बदलाव पर विरोध सहित संगठन मजबूत करने पर जोर

0
93

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की गुरुवार को श्याम नगर स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के सभी संभाग अध्यक्ष, जयपुर संभाग के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती करके लोगों की आजीविका पर चोट पहुंचाई है।

पश्चिम भारत क्षेत्र प्रभारी रोहताश सिंह बेदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं राजस्थान प्रभारी चंदन ठाकुर, राजकमल राव और मोहित चौधरी ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक मुद्दों पर वन-टू-वन चर्चा की और ब्लॉक और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

संगठन महासचिव सागर मवार ने बताया कि बैठक में संभाग और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने, ओबीसी समाज की छोटी-छोटी जातियों को भागीदारी देने और खाली पदों को जल्द भरने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष भी तेज किया जाएगा।

कुछ पदाधिकारियों ने संगठन में ओबीसी समाज को अधिक प्रतिनिधित्व देने की भी मांग की। प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र महारा ने बताया कि कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष मोती लाल सँखला, अजीत सिंह महुवा, अमित कड़वासरा, लहरू लाल अहीर, अनुभव चंदेल, केसर कथात, उपाध्यक्ष भंवर लाल बिशनोई, श्रीमति कृष्णा सोलंकी, महासचिव अरविंद जायसवाल, सचिव अशोक यादव, जिलाध्यक्ष खैराती लाल सैनी, शंकर बाजडोलिया, नानू राम कुमावत, राम कुमावत यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही आने वाले समय में जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और ब्लॉक–बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here